संभल चौराहे व झकड़ी अड्डे पर लगा भीषण जाम,
संभल चौराहे व झकड़ी अड्डे पर लगा भीषण जाम,
नगर की यातायात व्यवस्था मंगलवार को पूरी तरह चरमरा गई, संभल-गजरौला मार्ग स्थित संभल अड्डा और झकड़ी अड्डा पर दोपहर के समय लगे भीषण जाम के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाम का मुख्य कारण गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक और बड़ी ट्रालियां हैं। मंगलवार दोपहर को इन ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। क्षमता से अधिक गन्ना लदा होने के कारण ये ट्रक अत्यंत धीमी गति से चलते हैं, जिससे पीछे चल रहे छोटे वाहनों का निकलना दूभर हो जाता है। विशेष रूप से संभल अड्डे पर अवैध रूप से खड़े डग्गामार वाहनों और गन्ने की ट्रालियों के कारण रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आए दिन लगने वाले इस जाम मे किसी भी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। नगरवासियों ने यातायात प्रभारी से ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने और अड्डों पर पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 13, 2026
Rating:


No comments: