वन विभाग की सौ बीघा भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, गेहूं-सरसों की फसल नष्ट
वन विभाग की सौ बीघा भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, गेहूं-सरसों की फसल नष्ट
विकास खंड क्षेत्र के बिसावली वन ब्लॉक में वन विभाग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने सख्ती के साथ हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से बोई गई गेहूं और सरसों की फसल को नष्ट कराते हुए लगभग 100 बीघा वन भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
यह कार्रवाई डीएफओ राजीव कुमार के निर्देशन में की गई। मौके पर एसडीओ एन.के. जोशी, धनौरा रेंजर सहित वन विभाग का रेंज स्टाफ मौजूद रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी धनौरा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि बछरायूं थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन भूमि पर लंबे समय से अवैध रूप से खेती की जा रही थी। जांच के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और भूमि को पुनः वन विभाग के अधीन ले लिया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान आसपास के ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 13, 2026
Rating:

No comments: