Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

वाईएमएस डिग्री कॉलेज में स्थापित होगा अत्याधुनिक स्वचलित मौसम केंद्र, आईआईटीएम पुणे से हुआ ऐतिहासिक एमओयू

 वाईएमएस डिग्री कॉलेज में स्थापित होगा अत्याधुनिक स्वचलित मौसम केंद्र, आईआईटीएम पुणे से हुआ ऐतिहासिक एमओयू

अमरोहा जिले को मिलेगा सटीक मौसम डेटा, शोध, शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन को होगा बड़ा लाभ

वाईएमएस पीजी कॉलेज धनौरा में अत्याधुनिक स्वचलित मौसम केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर महाविद्यालय और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ है। इस समझौते के बाद अमरोहा जिले में मौसम से संबंधित सटीक, विश्वसनीय और वैज्ञानिक आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास को नई दिशा मिलेगी।

समझौता ज्ञापन पर वाईएमएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके सिंह तथा भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे के परियोजना वैज्ञानिक नितिग सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान आईआईटीएम से जुड़े अन्य वैज्ञानिकों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक, तकनीकी एवं वैज्ञानिक सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

स्वचलित मौसम केंद्र की स्थापना से अमरोहा जिले में स्थानीय स्तर पर तापमान, वर्षा, आर्द्रता, पवन गति एवं अन्य मौसमीय घटकों का सटीक डेटा उपलब्ध होगा। यह आंकड़े उच्च शिक्षा एवं शोध कार्यों, कृषि एवं किसान हितों, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन अध्ययन, जल संसाधन प्रबंधन तथा शहरी एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस मौसम केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं अनुसंधान का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनका शैक्षणिक स्तर और कौशल दोनों सुदृढ़ होंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए के सिंह ने कहा कि यह समझौता महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वचलित मौसम केंद्र विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं के लिए एक सशक्त शोध एवं प्रशिक्षण मंच के रूप में कार्य करेगा।सभी ने इस पहल को क्षेत्र के शैक्षणिक और वैज्ञानिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक  रियाज अहमद सैफी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

वाईएमएस डिग्री कॉलेज में स्थापित होगा अत्याधुनिक स्वचलित मौसम केंद्र, आईआईटीएम पुणे से हुआ ऐतिहासिक एमओयू Reviewed by Hindustan News 18 on January 29, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.