Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

हिन्दू समाज की एकजुटता से ही मजबूत होगा राष्ट्र: विशाल सम्मेलन में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम्

 सत्येंद्र रिसोर्ट में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन, आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने समाज की एकता पर दिया बल

हिन्दू समाज की एकजुटता से ही मजबूत होगा राष्ट्र: विशाल सम्मेलन में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम्

गुरुवार को नगर के गोल घर स्थित सत्येंद्र रिसोर्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों ने सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना, सांस्कृतिक चेतना का जागरण और राष्ट्रहित के प्रति नागरिक दायित्वों का बोध कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर  किया गया।

इस दौरान कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् महाराज ने हिन्दू समाज को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि हिन्दू समाज की एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। जब समाज संगठित होता है। तभी राष्ट्र सुरक्षित और सशक्त बनता है। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि सनातन परंपरा केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है।बल्कि यह जीवन जीने की एक पूर्ण और समग्र पद्धति है। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि वह अपने मूल्यों, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत को समझे और उन्हें अपने आचरण में उतारे।उन्होंने कहा कि धर्म का अर्थ विभाजन नहीं,बल्कि जोड़ना है। सामाजिक समरसता ही हिन्दू समाज की सच्ची पहचान रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों को अपनाना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। इन मूल्यों को जीवन में उतारकर ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। वही प्रांत सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ ने बीते सौ वर्षों में सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों के माध्यम से समाज को दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संघ का विचार केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रनिर्माण की एक सतत प्रक्रिया है। साथ ही उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी में राष्ट्र का भविष्य निहित है। यदि युवा आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें और अपने संस्कारों को समझ लें, तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।

सम्मेलन के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत दिखाई दिया।

इस अवसर पर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् महाराज,प्रांत सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुमार,विधायक राजीव तरारा,चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, लाला विश्वनाथ,राजकुमार पाल अनूप अग्रवाल,यतेंद्र कटारिया, डॉ. आदित्य चौहान, प्रशांक त्यागी, सौरभ सैनी,योगेन्द्र सिंह नरेंद्र सिंह, कुसुम गोयल, हेमनंदन, योगेन्द्र सिंह ढिल्लो, कमल अग्रवाल, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और संघ से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दू समाज की एकजुटता से ही मजबूत होगा राष्ट्र: विशाल सम्मेलन में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम् Reviewed by Hindustan News 18 on January 29, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.