Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

जया एकादशी पर खाटू श्याम की 324वीं ज्योति प्रज्वलित, संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 जया एकादशी पर खाटू श्याम की 324वीं ज्योति प्रज्वलित, संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नगर के मोहल्ला टीचर कॉलोनी स्थित श्री नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार की रात्रि श्री खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा शुक्ल पक्ष की जया एकादशी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। खाटू श्याम सरकार की कृपा से बाबा श्याम की 324 वीं पवित्र ज्योति प्रज्वलित की गई। जिसके साथ ही भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ भाग लिया।


संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक दीपक शर्मा ने हारे का साथी खाटू नरेश करता कृपा भक्तों पर भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। भजन गायक अर्पित कौशिक ने लेके हाथों में निशान करते बाबा का गुणगान खाटू जाएंगे गाकर श्रद्धालुओं को बाबा की भक्ति में डुबो दिया। वहीं लक्की अग्रवाल ने मेरी अर्जी पे गौर करो, भजन गायक। कृष वर्मा ने बार-बार मैं तुम्हें पुकारूं सुन लो लखदातार और शौर्य मित्तल ने क्यूं हारे हैं, श्याम के रहते क्यूं हारे जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।


 भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा मंदिर प्रांगण श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्याम बाबा के सेवादार दीपक शर्मा द्वारा श्रद्धालुओं पर मोरछड़ी का झाड़ा लगाया गया। जिसे भक्तों ने बाबा की विशेष कृपा के रूप में ग्रहण किया। द्वादशी के दिन हारे के सहारे श्याम सरकार को खीर, चूरमा, केले, पेड़े, बिस्किट एवं हलुवा का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर  सचिन, रिया अग्रवाल, प्रीति, सर्वेश शर्मा, सुमन, राजकुमार, मोहित, नीरज रस्तोगी, पूनम, हर्ष पांडे, सचिन, नरेंद्र, रोहन, विशाल, हर्ष, सौरभ, देवराज शर्मा, नमन, नूतन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के समापन पर सभी ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना

जया एकादशी पर खाटू श्याम की 324वीं ज्योति प्रज्वलित, संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Reviewed by Hindustan News 18 on January 29, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.