Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नव वर्ष पर हुआ बाबा खाटू श्याम के कीर्तन का आयोजन

 मेरी झोली भर दीजिये श्याम बाबा.... 

नव वर्ष पर  हुआ बाबा खाटू श्याम के कीर्तन का आयोजन


 नए साल पर सावरिया मेरा भी काम एक काम बना देना जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। नव वर्ष की शुरूआत पर नगरवासियों ने खाटू श्याम के कीर्तन में श्री खाटू श्याम जी से अरदास लगाकर अपने परिवार की सुख सम्रद्धि की कामना की। भजन संध्या में आये बाहर के  कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों की धुन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

श्री खाटू श्याम संकीर्तन मण्डल द्वारा नव वर्ष के मौके पर मोहल्ला महादेव में श्री खाटू श्याम जी के कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नगर के मोहल्ला महादेव में नव वर्ष की शुरुआत पर बाबा खाटू श्याम के कीर्तन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल द्वारा जोत प्रज्वलित की गई। तद्पश्चात भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। भजन प्रवाहक उत्सव अग्रवाल ने गणेश वंदना, गुरु वंदना व सरस्वती वंदना कर कीर्तन का आगाज किया। इसके बाद भजन गायक राघव वर्मा ने हर ग्यारस को श्याम धनी हम आये तुम्हारे दरबार, होली खेल रहे मेरे श्याम , श्याम बाबा का दरबार बड़ा प्यारा लागे, फागुन का नजारा है, हमे तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया आदि भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। मुरादाबाद से आई भजन गायिका संध्या भारती ने लीले घोड़े पर होकर सवार मेरे श्याम आये, श्याम बाबा का अखाड़ा लग गया रे, दुनिया से में हारा आया तेरे दरबार आदि भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर बाहर के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की झाँकी व शिव पार्वती की झांकी की प्रस्तुति दी गयी। कीर्तन में  नारियल से अर्जी लगाकर अपने परिवार की खुशहाली के लिए बाबा श्याम से अर्जी लगाई गई। समापन पर मोरछड़ी का झाड़ा लगाकर आरती कर छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया गया।


 इस मौके पर अतुल वर्मा, अमित गर्ग भोले, संचित अग्रवाल, राजीव मित्तल, देव अग्रवाल, सेवा सिंह, राजू शर्मा, मनु शर्मा, शिखर अग्रवाल, हिमांशु मित्तल, देव सिंह, प्रियांक शर्मा, उत्सव, पल्लवी अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, सुनीता सिंह आदि मौजूद थे।

नव वर्ष पर हुआ बाबा खाटू श्याम के कीर्तन का आयोजन Reviewed by Hindustan News 18 on January 02, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.