Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

रोडवेज चालक ने यात्री का 40 हजार नकद व मोबाइल सोने की चेन रखा बैग लौटाया

 रोडवेज चालक ने यात्री का 40 हजार नकद व मोबाइल सोने की चेन रखा बैग लौटाया

गुरुवार शाम को तस्लीम अहमद दिल्ली से नूरपुर जाने वाली रोडवेज बस चला रहे थे। बस जब चुचैला कलां पहुंची, तो यात्रियों की संख्या कम होने के कारण उन्हें पीछे आ रही दूसरी बस में स्थानांतरित किया गया। इसी दौरान, दिल्ली से यात्रा कर रहे नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव जमना खास निवासी अनमोल त्यागी अपना बैग बस में ही भूल गए। यात्रियों के उतरने के बाद, चालक तस्लीम अहमद की नजर सीट पर पड़े एक बैग पर पड़ी। उन्होंने तुरंत कुछ ग्रामीणों को बुलाकर उनकी मौजूदगी में बैग की जांच की। बैग खोलने पर उसमें 40 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, एक मोबाइल फोन, आवश्यक दस्तावेज, कपड़े और खाने-पीने का सामान मिला।बस चालक तस्लीम अहमद ने बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर यात्री की पहचान की। कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने अनमोल त्यागी से संपर्क किया और पूरा बैग सुरक्षित उन्हें सौंप दिया। अपना खोया हुआ बैग सुरक्षित पाकर अनमोल त्यागी ने बस चालक तस्लीम अहमद का आभार व्यक्त किया।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। चुचैला कलां कस्बा पहले अटैची चोरी की कुछ घटनाओं के कारण बदनाम रहा है, लेकिन तस्लीम अहमद की इस ईमानदारी ने न केवल रोडवेज कर्मचारियों बल्कि पूरे कस्बे का मान बढ़ाया है।

रोडवेज चालक ने यात्री का 40 हजार नकद व मोबाइल सोने की चेन रखा बैग लौटाया Reviewed by Hindustan News 18 on January 02, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.