Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

चिकित्सा अधीक्षक ने शिक्षा हॉस्पिटल में संचालित डिलीवरी रूम को किया सील

 चिकित्सा अधीक्षक ने शिक्षा हॉस्पिटल में संचालित डिलीवरी रूम को किया सील 

बीते दिनो क्षेत्र के नवाबपुरा स्थित एक नर्सिंग होम में एक प्रसूता की मौत और उसके बाद हुए हंगामे के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। अस्पतालों में अवैध रूप से संचालित ओटी पर लगातार कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा जा रहा है।शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल कुमार ने टीम के साथ शेरपुर मार्ग स्थित शिक्षा हॉस्पिटल में अवैध रूप से संचालित डिलीवरी रूम को सील किया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में अन्य अस्पताल संचालकों में हलचल है। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राहुल कुमार ने बताया कि अस्पताल संचालक संचालन संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिस पर अस्पताल में अवैध रूप से संचालित डिलीवरी रूम को सील कर दिया गया है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अस्पताल का अवैध रूप से संचालन नहीं होने दिया जाएगा।साथ ही उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस अस्पताल चलाना एक अपराध है और मरीजों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल कुमार के साथ संदीप कुमार और शैली यादव भी शामिल थे।

चिकित्सा अधीक्षक ने शिक्षा हॉस्पिटल में संचालित डिलीवरी रूम को किया सील Reviewed by Hindustan News 18 on January 02, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.