फौलादपुर में तेंदुए का आतंक, पालतू कुत्ते को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
फौलादपुर में तेंदुए का आतंक, पालतू कुत्ते को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
क्षेत्र के ग्राम फौलादपुर में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। देर रात गांव की आबादी के पास आए तेंदुए ने घर के बाहर बंधे एक पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ जंगल की ओर से गांव की तरफ आया और अचानक घर के बाहर बंधे पालतू कुत्ते पर झपट्टा मार दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबाकर पास के खेतों की ओर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी आसपास के गांवों में तेंदुए की चहलकदमी देखी जा चुकी है, जिससे बच्चों व पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और तेंदुए की निगरानी की मांग की है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों को रात के समय बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। वही ग्राम प्रधान मनु यादव ने जिला प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द टेंडन को पकड़ने की मांग की है उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी बड़ी जनहानि की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी वन विभाग ने ग्रामीणों से शाम के बाद घरों से बाहर न निकलने, खेतों पर समूह में जाने, लाठी डंडा साथ रखने और बच्चों को अकेले भरने भेजने की अपील की गई है
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 17, 2026
Rating:


No comments: