Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

डीएम एसपी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

शिकायत निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी हो संतुष्ट:निधि गुप्ता वत्स 

*डीएम एसपी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन* 


डीएम ने दी चेतावनी, जनशिकायत निस्तारण में हुई लापरवाही तो होगी कठोर कार्रवाई

डीएम ने शिकायतों के असंतुष्ट फीडबैक वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक और विभागीय कार्रवाई करने के दिए निर्देश

शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में डीएम ने शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि कुछ विभागों द्वारा शिकायत निस्तारण में लापरवाही की जा रही है, जिससे जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। वही उन्होंने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अगर जनवरी माह में जनशिकयतों के निस्तारण में खराब रैंक आती है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ उन्होंने शिकायतों के असंतुष्ट फीडबैक वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने  कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

       सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 15, विद्युत विभाग की 5, आपूर्ति विभाग की 3, विकास विभाग की 1, पुलिस विभाग की 3, और चकबंदी की 1 शिकायत सहित कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से जिलाधिकारी द्वारा 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

 जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ ही निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। साथ ही

निधि गुप्ता वत्स ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता दर्शन, सीएम हेल्पलाइन, आईजीआरएस पोर्टल, तहसील दिवस एवं अन्य दिवसों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापरक तरीके से त्वरित निस्तारण करें। 

वही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस अधिकारियों को आमजन की पुलिस संबंधी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी,तहसीलदार मुसाराम थारू सहित जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम एसपी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन Reviewed by Hindustan News 18 on January 17, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.