Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

घने कोहरे के चलते शाहजहांपुर डिपो रोडवेज बस आगे चले रहें अज्ञात वाहन में घुसी,चालक समेत छह यात्री घायल

 घने कोहरे के चलते शाहजहांपुर डिपो रोडवेज बस आगे चले रहें अज्ञात वाहन में घुसी,चालक समेत छह यात्री घायल

घने कोहरे में शुक्रवार की रात दिल्ली जा रही शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन के पीछे से घुस गई। हादसे में बस चालक समेत छह सवारी मामूली रूप से घायल हो गईं। हादसा सीओ कार्यालय के सामने हुआ। जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सवारियों को दूसरी बसों में बैठकर रवाना किया। क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर किसी तरह जाम खुलवाया। 

शुक्रवार की शाम से ही घना कोहरा आसमान में छा गया था। दृश्यता शून्य हो गई थी। शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस शुक्रवार की देर रात गजरौला में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सीओ आफिस के निकट रोडवेज बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। हादसे के वक्त ज्यादातर सवारी बस में सो रही थीं। तेज धमाका होने पर सवारियों की नींद टूटी तो उन्होंने बचाव के लिए चीख पुकार शुरू कर दी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सवारियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में बस बुरी तरह तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का चालक अनिल कुमार निवासी शाहजहांपुर समेत पांच सवारी मामूली रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। मामूली रूप से घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सवारियों को रात में ही दिल्ली जाने वाली दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया गया।

घने कोहरे के चलते शाहजहांपुर डिपो रोडवेज बस आगे चले रहें अज्ञात वाहन में घुसी,चालक समेत छह यात्री घायल Reviewed by Hindustan News 18 on January 17, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.