घने कोहरे में नेशनल हाईवे पर आपस में टकराएं 10 वाहन, करीब 15 यात्री घायल, मची चीख-पुकार
घने कोहरे में नेशनल हाईवे पर आपस में टकराएं 10 वाहन, करीब 15 यात्री घायल, मची चीख-पुकार
घने कोहरे के चलते रविवार की सुबह नेशनल हाईवे पर 10 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में मामूली रूप से करीब 15 यात्री घायल हो गए। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया तथा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार की सुबह घना कोहरा आसमान में छा गया था। दृश्यता शून्य हो गई थी। रविवार की तड़के गजरौला में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गांव शहबाजपुर डोर के पास रोडवेज बस समेत 10 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के समय वाहनों में सवार सवारी सो रही थी। तेज धमाका होने पर सवारियों की नींद टूटी तो उन्होंने बचाव के लिए चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। कुछ ही देर में मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे नेशनल हाईवे पर जमा की स्थिति बन गई। वाहनों में सवार करीब 15 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया तथा सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अंजली कटारिया ने बताया कि नेशनल हाईवे पर घना कोहरा होने के कारण वाहन आपस में टकरा गए हैं। उनमें सवार कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 17, 2026
Rating:


No comments: