भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का गुरुवार को भी रहा प्रदूषण के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी
भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का गुरुवार को भी रहा प्रदूषण के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी
भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का गुरुवार को भी क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर में कड़ाके की ठंड में प्रदूषण के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि जिले का किसान हर रोज गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन को किसान की कोई परवाह नहीं है। पानी और मिट्टी की जांच आ चुकी है। लेकिन सार्वजनिक नहीं की जा रही। जांच पर पर्दा डालने के लिए एक और कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में जो लोग शामिल हैं। कमेटी में जिले का मान्यता प्राप्त पत्रकार का शामिल किया जाना चाहिए था। और एक आदमी किसान यूनियन संयुक्त मोर्चे का शामिल होना था। तब जांच कराई जाए। तो क्षेत्र का किसान रिपोर्ट पर विश्वास कर सकेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी, राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, गिरेंद्र सिंह,रामकृष्ण चौहान, चौधरी चरण सिंह, नूर अहमद, मुमताज अहमद, विकास सिंह कौशल शर्मा, एहसान अली, दानिश,तालिब चौधरी, आसिफ चौधरी, साइना आलम, रघुवीर सिंह, होमपाल सिंह, मलखान सिंह,गीता,सोनी,बबीता सैनी,उर्मिला,रानी, सरिता कुमार,आदि किसान लोग मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 08, 2026
Rating:

No comments: