फास्ट फूड छोड़ो, स्वदेशी भोजन अपनाओ का दिया संदेश
फास्ट फूड छोड़ो, स्वदेशी भोजन अपनाओ का दिया संदेश
फास्ट फूड से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करने और स्वदेशी भोजन अपनाने का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर पालिका परिषद की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया। इस दौरान वह स्वयं हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक करते नजर आए।
रैली में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं सभासद शामिल हुए। रैली के माध्यम से नगरवासियों से अपील की गई कि वे फास्ट फूड से दूरी बनाकर पारंपरिक व स्वदेशी भोजन को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें। वक्ताओं ने बताया कि फास्ट फूड के अधिक सेवन से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि आज की जीवनशैली में फास्ट फूड का चलन बढ़ता जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। स्वदेशी भोजन न केवल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, बल्कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन की आधारशिला भी है। उन्होंने नागरिकों से संतुलित व पौष्टिक भोजन अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक उमेश कुमार, लेखा लिपिक सोनू पिवाल, लिपिक आरती शर्मा, सभासद दुलीचंद गिहार, इरशाद, राजू बादशाह, राजीव उपाध्याय, देव अग्रवाल, मनोज, राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 08, 2026
Rating:

No comments: