पूर्व चेयरमैन ने अपने प्रतिष्ठान पर सुनी जनसमस्याएं, मौके पर कराया निस्तारण
पूर्व चेयरमैन ने अपने प्रतिष्ठान पर सुनी जनसमस्याएं, मौके पर कराया निस्तारण
नगर के पूर्व चेयरमैन राजेश सैनी ने अपने प्रतिष्ठान पर नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं नगर से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे।
पूर्व चेयरमैन ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी और कई मामलों का आपस में वार्ता कर त्वरित समाधान सुनिश्चित कराया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
जनसमस्याओं में मुख्य रूप से पारिवारिक व आपसी विवाद शामिल रहे।
समस्या लेकर पहुंचे नागरिकों ने पूर्व चेयरमैन द्वारा व्यक्तिगत रूप से समस्याएं सुनने और समाधान किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से आम जनता को राहत मिलती है और प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास भी बढ़ता है। इस दौरान काफी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 18, 2026
Rating:


No comments: