वेव शुगर इंडस्ट्रीज में वृहद गन्ना परीक्षण कार्यशाला का आयोजन वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत किस्मों के प्रयोग पर दिया गया जोर
वेव शुगर इंडस्ट्रीज में वृहद गन्ना परीक्षण कार्यशाला का आयोजन वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत किस्मों के प्रयोग पर दिया गया जोर
गन्ना एवं चीनी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार वेव शुगर इंडस्ट्रीज, धनौरा में रविवार को गन्ना विभाग एवं चीनी मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक वृहद गन्ना परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य गन्ना प्रजातियों की सही पहचान, उन्नत एवं संस्तुत किस्मों के प्रयोग तथा वसंतकालीन गन्ना बुआई को वैज्ञानिक तरीके से बढ़ावा देना रहा।
कार्यशाला में गन्ना शोध केंद्र, मुजफ्फरनगर के पादक प्रजनक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह जेसिया ने मौजूद कार्मिकों को गन्ना प्रजाति जैसे को 0118,को 98014,को 15023,को शा 13235,को लख 16202 व को लख 14201 सहित अन्य गन्ना किस्मों की पहचान कराते हुए विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने स्मार्ट क्लास एवं लाइव डेमो के माध्यम से गन्ना प्रजातियों की पहचान की आधुनिक तकनीकों को समझाया। डॉ. जेसिया ने बताया कि गन्ना प्रजाति की पहचान गन्ने की पत्तियों की बनावट, आंख की आकृति,पोरीयो का आकार एवं रंग से आसानी से की जा सकती है, जिससे गलत किस्मों की बुवाई से बचा जा सकता है।इस दौरान गन्ना विकास परिषद धनौरा एवं अमरोहा के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों ने समस्त स्टाफ को निर्देश दिए कि वसंतकालीन गन्ना बुआई के दौरान केवल विभाग द्वारा संस्तुत एवं प्रमाणित गन्ना किस्मों की ही बुवाई के लिए कृषकों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से प्रचलित गन्ना प्रजाति को० 0238 के विस्थापन के लिए अन्य नवीन, उन्नतशील एवं अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजातियों का बीज पौधशाला धारकों से संपर्क कर सुरक्षित किया जाए।
कार्यशाला के दौरान किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। मिल कॉर्पोरेट के गन्ना उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी गन्ना कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा संस्तुत गन्ना प्रजातियों की ट्रेंच विधि से बुवाई का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि वसंतकालीन गन्ना बुवाई का क्षेत्रफल बढ़ाया जा सके।
कार्यक्रम में चीनी मिल के गन्ना मुख्य महाप्रबंधक जगतवीर सिंह ने अधिकारियों तथा सभी प्रतिभागियों का कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से गन्ना उत्पादन, गुणवत्ता एवं किसानों की आय में वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि
इस वृहद गन्ना परीक्षण कार्यशाला से गन्ना विभाग एवं चीनी मिल स्टाफ को गन्ना प्रजातियों की पहचान एवं उन्नत कृषि तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसका लाभ आगामी वसंतकालीन गन्ना बुवाई में क्षेत्र के किसानों को मिलेगा।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 18, 2026
Rating:

No comments: