Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

पुलिस अधीक्षक ने थाना बछरायूं का किया निरीक्षण, जर्जर बैरकों के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश

 पुलिस अधीक्षक ने थाना बछरायूं का किया निरीक्षण, जर्जर बैरकों के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश

मिशन शक्ति केंद्र व साइबर सेल की कार्यप्रणाली की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने के दिए आदेश

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा गुरुवार को थाना बछरायूं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाना परिसर में स्थित जर्जर आवासीय बैरकों के प्रस्तावित जीर्णोद्धार कार्य को लेकर विस्तार से जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सुनिश्चित किया कि जीर्णोद्धार कार्य किस प्रकार, किन मानकों तथा किन आवश्यक सुविधाओं के साथ कराया जाना है।

निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बैरकों का जीर्णोद्धार कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।


इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में संचालित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया,   बछरायूं थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने थाना बछरायूं का किया निरीक्षण, जर्जर बैरकों के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश Reviewed by Hindustan News 18 on January 22, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.