Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

दोना-पत्तल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

 दोना-पत्तल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गुरुवार की देर रात्री मौहल्ला महादेव स्थिति दोने-पत्तल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। आग से दुकान स्वामी को लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

दुकान स्वामी सुधीर वर्मा ने आग लगाने की आशंका जताते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से बच गई।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। दुकान स्वामी के आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दोना-पत्तल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Reviewed by Hindustan News 18 on January 02, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.