महिला सशक्तिकरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई
महिला सशक्तिकरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई
शनिवार को नगर के मोहल्ला सुभाषनगर स्थित सैनी धर्मशाला में देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले का जयंती समाज के लोगों के द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।इस दौरान सैनी सभा के अध्यक्ष सौरभ सैनी ने जयंती पर सावित्री बाई फुले को पुष्प अर्पित कर कहा कि वह देश की क्रांति ज्योति थी। उन्होंने रूढ़िवादी समाज में नारी शिक्षा के लिए नौ बालिकाओं को लेकर पुणे में कन्या पाठशाला की शुरुआत की थी। 
लोगों के विरोध के बावजूद वे निरंतर शिक्षा के प्रचार-प्रसार में लगी रही। छुआछूत, अंधविश्वास के खिलाफ आंदोलन किया। उनकी प्रेरणा से नारी शिक्षा को बढ़ावा मिला। वही सैनी सभा के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने भारतीय नारी व दलितों को अस्मिता व गरिमा के साथ जीने का अधिकार दिलाया। दलितों व स्त्रियों के लिये शिक्षा का द्वार खोलकर सावित्रीबाई फुले ने आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका, महिलाओं तथा वंचित वर्गों की शिक्षा व समानता के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान समाज सेविका, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई है।
इस अवसर पर सैनी सभा के अध्यक्ष सौरभ सैनी, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी,तहसील अध्यक्ष सुनील सैनी, कार्यक्रम संयोजक राजवीर सैनी, राजकुमार सैनी, सोनू चैयरमेन, शंकर लाल सैनी, निर्दोष सैनी,चमन सैनी,सभासद देशराज, जगत सिंह सैनी, ऋषि पाल सैनी सहित काफी संख्या मे समाज के लोग मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 03, 2026
Rating:

No comments: