Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बसंत पंचमी के पावन पर लाइनस क्लब धनौरा परिवर्तन की अनुकरणीय पहल,जरूरतमंदों को चाय व ताहिरी का वित

 बसंत पंचमी के पावन पर लाइनस क्लब धनौरा परिवर्तन की अनुकरणीय पहल,जरूरतमंदों को चाय व ताहिरी का वित


बसंत पंचमी के पावर पर लाइनस क्लब धनौरा परिवर्तन द्वारा मानव सेवा की भावना के तहत सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से नगर के प्रमुख चौराहे पर ताहिरी तैयार कराई गई और सुबह से ही जरूरतमंद लोगों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों तथा आने-जाने वाले राहगीरों को निःशुल्क चाय और ताहिरी का वितरण किया गया। सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद रूप में भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान चौराहे पर सेवा भाव और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ठंड के मौसम में चाय और गर्म ताहिरी मिलने से जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। सेवा वितरण पूरी व्यवस्था और अनुशासन के साथ संपन्न किया गया, ताकि किसी को असुविधा न हो।

इस दौरान लाइनस क्लब धनौरा परिवर्तन की अध्यक्ष कल्पना शर्मा ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना अपने आप में पुण्य का कार्य है। क्लब आगे भी इसी तरह के सामाजिक और सेवा कार्य लगातार करता रहेगा।

ताहिरी वितरण की जिम्मेदारी सुधा शर्मा एवं सिम्मी अग्रवाल ने संभाली और स्वयं आगे बढ़कर लोगों को ताहिरी परोसी। वहीं चाय वितरण का कार्य चित्र गर्ग द्वारा किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और पूरे समय सेवा भावना से जुड़े रहे।

इस दौरान  सुधा शर्मा, सिम्मी अग्रवाल, सीमा यादव, मीरा वर्मा, अनुपम अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं।

बसंत पंचमी के पावन पर लाइनस क्लब धनौरा परिवर्तन की अनुकरणीय पहल,जरूरतमंदों को चाय व ताहिरी का वित Reviewed by Hindustan News 18 on January 23, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.