Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

शुगर फैक्ट्री की मैली बनी डेथ ट्रैप ,बूंदाबांदी में फिसली धनौरा-अमरोहा सड़क, दर्जनों बाइक सवार घायल

 शुगर फैक्ट्री की मैली बनी डेथ ट्रैप ,बूंदाबांदी में फिसली धनौरा-अमरोहा सड़क, दर्जनों बाइक सवार घायल

 शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हल्की बूंदाबांदी और शुगर फैक्ट्री से गिरी मैली के मिश्रण ने सड़क को बेहद खतरनाक और फिसलन भरा बना दिया। ब्लू बर्ड्स स्कूल के सामने सड़क पर अचानक हालात बिगड़ गए और देखते ही देखते दर्जनों बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े। हादसों की वजह से मार्ग पर घंटों तक चीख-पुकार और अव्यवस्था का माहौल बना रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुगर फैक्ट्री की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गिरी मैली पहले से ही सड़क पर फैली हुई थी। हुई हल्की बारिश ने इस मैली को चिकनाई में बदल दिया, जिससे सड़क मानो डेथ ट्रैप बन गई। अमरोहा और धनौरा, दोनों दिशाओं से आ रहे बाइक सवार जैसे ही इस स्थान पर पहुंचे, उनकी बाइकें अनियंत्रित होकर फिसलने लगीं। कई लोग सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।

इन हादसों में कई बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क से हटाया और एंबुलेंस व निजी वाहनों से उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बाइक सवारों को एक के बाद एक गिरते हुए साफ देखा जा सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही बछरायूं थाना प्रभारी कुलदीप तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत सड़क पर जमी मैली को साफ कराने का अभियान शुरू कराया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर काबू पाया गया और आगे होने वाले बड़े हादसे टल गए। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी नियंत्रित किया गया।

मौके पर मौजूद राहगीरो ने बताया कि शुगर फैक्ट्री से मैली ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगातार सड़क पर मैली गिरती रहती है। बारिश की कुछ बूंदें पड़ते ही सड़क बेहद फिसलन भरी हो जाती है। उन्होंने थाना प्रभारी कुलदीप तोमर की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते सफाई न कराई जाती, तो कोई बड़ी और जानलेवा दुर्घटना हो सकती थी।

घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों में भारी रोष देखने को मिला। लोगों ने शुगर फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की है कि मैली के परिवहन के दौरान पूरी सावधानी बरती जाए और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को ढककर चलाया जाए। साथ ही सड़क पर मैली गिरने की स्थिति में तत्काल सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके

शुगर फैक्ट्री की मैली बनी डेथ ट्रैप ,बूंदाबांदी में फिसली धनौरा-अमरोहा सड़क, दर्जनों बाइक सवार घायल Reviewed by Hindustan News 18 on January 23, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.