गन्ना किसान कोल्हू की ओर, मिलों को नहीं मिल रहा पर्याप्त मात्रा मे गन्ना
गन्ना किसान कोल्हू की ओर, मिलों को नहीं मिल रहा पर्याप्त मात्रा मे गन्ना
क्षेत्र के गन्ना किसानों का रुझान अब चीनी मिल की बजाय कोल्हुओं की ओर बढ़ता जा रहा है। कारण साफ़ है—कोल्हुओं पर गन्ने का दाम चीनी मिलों के मुकाबले अधिक मिल रहा है। यही वजह है कि किसान सीधे कोल्हुओं पर गन्ना बेच रहे हैं, जिससे मिलों को अपेक्षित मात्रा में गन्ना नहीं मिल पा रहा है।
रविवार को कोल्हू व क्रेशर पर गन्ना का मूल्य 420-430 तक रहा जबकि मिल का मूल्य 390-400 निर्धारित है । गन्ना किसानो से बातचीत की तो किसान देवीशरण , छोटे ख़ान, अनिल कुमार, सहित अन्य का कहना है कि चीनी मिलों में भुगतान में देरी होती है, जबकि कोल्हू संचालक नगद और बेहतर दाम देकर गन्ना खरीद रहे हैं। इससे किसानों को तत्काल आर्थिक राहत मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, मिल प्रबंधन गन्ना आपूर्ति कम होने से परेशान है, जिससे पेराई कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में चीनी उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। क्योंकि इस साल गन्ने की फसल का उत्पादन गन्ने में लगे रोगों की वजह से भी कम हुआ। जिसका असर मिल पर भी पड़ रहा है ।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 04, 2026
Rating:

No comments: