Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

डिप्टी सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक,दिए दिशा निर्देश

 डिप्टी सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक,दिए दिशा निर्देश 

डिप्टी सीएमओ ने प्राथमिक विद्यालय में परखा मिड डे मील

बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. सतीश भास्कर ने सीएचसी धनौरा का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से किए गए इस निरीक्षण से अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए हलचल जरूर मची, लेकिन जांच के दौरान सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप पाई गईं जिस पर डिप्टी सीएमओ ने संतोष व्यक्त किया।डॉ. सतीश चंद भास्कर ने दोपहर के समय अस्पताल पहुंचकर सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। जिसमें सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र तथा वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं दवाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण में अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था सराहनीय पाई गई। दवाओं के स्टॉक की जांच में सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलीं।

निरीक्षण टीम ने अस्पताल के अभिलेखों एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का भी गहन अवलोकन किया। डिप्टी सीएमओ ने   अस्पताल में अधिक से अधिक डिलीवरी कराने के  लिए निर्देशित भी किया।

निरीक्षण के पश्चात डिप्टी सीएमओ में क्षेत्र के गांव नादनौर माफी स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर चल रहे टीकाकरण कैंप का भी निरीक्षण किया। वही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेकर

बच्चों से संवाद कर मिड डे मील को लेकर जानकारी ली इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद भास्कर ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। सरकार की मंशा है कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से पहुंचे, इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ के साथ सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राहुल कुमार , डॉ कुलदीप शर्मा,बीपीएम अभिषेक वर्मा, विनोद कुमार, शैली यादव आदि मौजूद रहे।

डिप्टी सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक,दिए दिशा निर्देश Reviewed by Hindustan News 18 on January 28, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.