अमर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, छात्रों को दिलाई गई मतदान की शपथ
अमर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, छात्रों को दिलाई गई मतदान की शपथ
रविवार को नगर के शेरपुर रोड स्थिति अमर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मुशर्रफ खान द्वारा की गई, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से छात्रों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार के प्रयोग का संकल्प भी दिलाया गया।
इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कटारिया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक जब निष्पक्ष और जिम्मेदारी से मतदान करता है। तभी लोकतंत्र मजबूत होता है।
प्राचार्य ने आगे कहा कि एक-एक वोट देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और बिना किसी भय या दबाव के मतदान करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व और युवाओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि युवा मतदाता देश की दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री मुशर्रफ खान, डॉ. रूपा, निसार अहमद, शिवा, अदि, संजयपाल सैनी, निशांत सैनी सहित कॉलेज का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 25, 2026
Rating:

No comments: