Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक राजीव तरारा ने किया ध्वजारोहण

 संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प, विधायक राजीव तरारा ने दिलाई शपथ

77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक राजीव तरारा ने किया ध्वजारोहण, आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प

देश के 77वें गणतंत्र दिवस  पर गजरौला स्थित भाजपा जनसहयोग कार्यालय पर हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक राजीव तरारा ने कार्यकर्ताओं संग ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा।

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने पूरे अनुशासन और गर्व के साथ भाग लिया। विधायक राजीव तरारा ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में विधायक राजीव तरारा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के गौरव, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। यह दिन हमें उन अमर सेनानियों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में संविधान के तहत अपने अधिकारों का उपयोग कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त संविधान है, जो हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व की भावना सिखाता है।

विधायक ने उपस्थित लोगों से संविधान के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और इसमें जनसहभागिता की भूमिका सबसे अहम है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक राजीव तरारा ने किया ध्वजारोहण Reviewed by Hindustan News 18 on January 27, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.