भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सैनी ने किया नामांकन
भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सैनी ने किया नामांकन
विधायक राजीव तरारा व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ नामांकन
मंगलवार को ब्लॉक सभागार में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र सैनी ने विधायक राजीव तरारा व वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं संग नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान विधायक राजीव तरारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के हित, ग्रामीण विकास और सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि भूमि विकास बैंक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है और इसके माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलती है।
विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सैनी अपने अनुभव, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता के बल पर भूमि विकास बैंक को नई दिशा देंगे तथा किसानों और क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।
इस दौरान राम सिंह सैनी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, हरेंद्र सिंह चौधरी, सत्यपाल सिंह पाल, महकपाल प्रधान, विक्रम प्रधान, जबर सिंह प्रधान, जितेंद्र प्रधान, मनजीत सिंह सरदार, सुशील कुमार, सतवीर सिंह,निहार त्यागी,अमन अग्रवाल,सूरज अग्रवाल,नरेंद्र जाटव,सरदार जॉनी सिंह,चौधरी क्षेत्रपाल सिंह,महिपाल सिंह,जितेंद्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन, 22 जनवरी को विजेता घोषित होगा
भूमि विकास बैंक की नामांकन प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार मुसाराम थारू ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र खरीदा गया और वही एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
उन्होंने बताया कि 20 जनवरी नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन निर्धारित तिथि तक केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। 21 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 22 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि 22 जनवरी को ही अंतिम नाम निर्देशन पत्रों का प्रदर्शन एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चूंकि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया नहीं होगी और 22 जनवरी को ही निर्विरोध रूप से विजेता के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 20, 2026
Rating:



No comments: