Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नये साल में क्या बाबा तू ऐसा कर देगा खाली झोली मेरी खुशियों से भर देगा जैसे भजनों पर भक्तगण झूम उठे

 नये साल में क्या बाबा तू ऐसा कर देगा खाली झोली मेरी खुशियों से भर देगा जैसे भजनों पर भक्तगण झूम उठे

बुद्धवार की रात्री को नगर  के टीचर कालोनी स्थित श्री नवदुर्गा शिव मंदिर के परिसर में श्री खाटु श्याम मित्र मंडल के द्वारा श्याम सरकार की कृपा से वर्ष 2025 की विदाई 2026 का स्वागत के उपलक्ष्य ओर पोष मास के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी  पर दिल्ली के फूलों से श्रंगार कर लखदातार श्याम सरकार की 318वीं पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर श्याम बाबा के भजन संध्या का आयोजन किया गया ।जिसमे भजन गायक दीपक शर्मा ने नये साल में क्या बाबा तू ऐसा कर देगा मेरी खाली झोली मेरी खुशियों से भर देगा । भजन गायक अर्पित कौशिक ने तेरी मोरछड़ी का झाड़ा लग जाये सांवरे,भजन गायक शोर्य मित्तल ने दीनानाथ मेरी बात छानी कोई तेरे से ,भजन गायक कृष वर्मा ने बार बार मैं तुम्हे पुकारूं सुन लो लखदातार,भजन गायकदेव शर्मा ने मेरी जो लाज है बाबा तेरे हाथ है 

।भजन गायक सौरभ कौशिक  ने" मेरे श्याम तेरे दर की तो बात निराली है। भजन गायक मीनू शर्मा  ने मैं जग से गया हूँ हार ओ खाटू वाले भजन गायक गोलू सांवरिया ने श्याम तेरे दर्शन को ये दुनिया तरसती है। भजन गायक लक्की अग्रवाल ने भगतो के घर भी सांवरे आते रहा करो, भजन आशु शर्माने देता हर दम सांवरे तू हारे का साथ,जैसे भजन सुनकर भक्त घूमने को मजबूर हो उठे और बाबा श्याम के जयकारों से मन्दिर प्रांगण  गूंज उठा। श्याम बाबा के सेवादार दीपक शर्मा ने मोरछड़ी का झाड़ा लगाते हुए बताया।द्वादशी पर हारे के सहारे श्याम सरकार,को,केले, पेड़े,बिस्किट,हलुवा,गजक,गुड़ चना का भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया।

इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी,कृष,राजेश सैनी,सोनिया अग्रवाल,नरेंद्र ,सुमित,मनोज,सचिनअग्रवाल,तेजपाल,र्वेश शर्मा,सुमन,संदीप,राजकुमार,मोहित,नीरज रस्तौगी  ,विशाल ,एशी, राखी,नमन ,,नूतन अग्रवाल,

,आदि भक्तगण  मौजूद रहे।

नये साल में क्या बाबा तू ऐसा कर देगा खाली झोली मेरी खुशियों से भर देगा जैसे भजनों पर भक्तगण झूम उठे Reviewed by Hindustan News 18 on January 01, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.