Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अवैध रिश्तों की खौफनाक साजिश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने खोला राज

 अवैध रिश्तों की खौफनाक साजिश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने खोला राज

बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पहले इसे ट्रेन से कटकर मौत का मामला माना गया, लेकिन पुलिस की गहन जांच में यह घटना सुनियोजित हत्या निकली। अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतरवा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान ग्राम अट्टा निवासी टिंकू पुत्र हरनाम के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे स्वजन ने शुरू से ही हत्या की आशंका जताई। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच आगे बढ़ी तो साजिश की परतें खुलती चली गईं। पूछताछ में मृतक की पत्नी संगीता ने कबूल किया कि उसके पिछले 11 वर्षों से नरसिंह निवासी ग्राम मानपुर, थाना चांदपुर (बिजनौर) से अवैध संबंध थे। 

पति टिंकू इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था, जिससे दोनों के बीच तनाव बना रहता था। पुलिस के अनुसार 13 जनवरी की रात नरसिंह बहाने से टिंकू को घर से रेलवे ट्रैक के पास ले गया। वहां उसे जमकर शराब पिलाई गई। नशे की हालत में आने पर टिंकू के गले में पड़े लाल कपड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया, ताकि मामला ट्रेन हादसा प्रतीत हो। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पत्नी संगीता और उसके प्रेमी नरसिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर घटना का सफल खुलासा कर दिया। उधर, जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पूरे घटनाक्रम का मीडिया के समक्ष खुलासा करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अवैध रिश्तों की खौफनाक साजिश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने खोला राज Reviewed by Hindustan News 18 on January 15, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.