Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

महामाया पालिटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

 महामाया पालिटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन 


 गुरुवार को कस्बा बछरायूं स्थित महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में चल रही दो दिवसीय  वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची एसडीएम विभा श्रीवास्तव, बछरायूं चिकित्सालय प्रभारी डॉ. रंजना सिंह व कॉलेज प्रधानाचार्य राजेश चंद्रा ने

ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका दौड़ में कुमारी मोनिका ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और कुमारी यशोदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग बैडमिंटन में कुमारी विजेता ने खिताब जीता, जबकि कुमारी अनुष्का उपविजेता रहीं।

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पंकज सैनी प्रथम, सैंकी कुमार द्वितीय और नूतन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग बैडमिंटन में राधे गोविंद विजेता बने और प्रेम सागर यादव उपविजेता रहे।मुख्य अतिथियों द्वारा

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान 

एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास जगाती हैं और शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखती हैं। उन्होंने छात्रों के अनुशासन की सराहना भी की।

डॉ. रंजना सिंह ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा के साथ-साथ खेल हमारे व्यक्तित्व को निखारने में सहायक होते हैं।

प्रधानाचार्य राजेश चंद्रा ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेलकूद से छात्रों का शरीर स्वस्थ और चुस्त रहता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिल्पी रानी, प्रियंका गुप्ता, आदर्श राणा, आलोक कुमार, करन सिंह, अंकित कुमार, अंकुर चौहान, अमित पवार, विपिन कुमार और देवेंद्र सिंह सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।

महामाया पालिटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन Reviewed by Hindustan News 18 on January 08, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.