Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

शहर में धूमधाम से निकली श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा,

 शहर में धूमधाम से निकली श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा,

 

बुधवार को श्री खाटू श्याम मित्र मंडल धनौरा की ओर से नगर में श्री खाटू श्याम बाबा की एक विशाल निशान यात्रा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई ।

निशान यात्रा का शुभारंभ नगर के मौहल्ला महादेव टीचर कॉलोनी स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर महादेव चुंगी,बड़ा गणेश आश्रम, अहिल्या स्तंभ, कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, मुख्य बाजार, गढ़ी मंदिर,अतुल चौहरा पुराना स्टेट बैंक चौराहा,सुनारो वाली मार्केट, मोहल्ला सोसायटी,नुक्कड़ शिव मंदिर,पुराना पोस्ट ऑफिस से होते हुए वापस नवदुर्गा प्राचीन मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। निशान यात्रा में महिला पुरुष व बच्चे श्री खाटू श्याम बाबा का निशान लेकर गुणगान करते चल रहे थे।इस दौरान सभी श्याम प्रेमियों ने जमकर खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया ।निशान यात्रा में बाबा की सुंदर छवि को रथ पर लेकर श्याम प्रेमी बाबा का निशान लेकर डीजे की धुन पर नाचते बाबा के जयकारे लगाते हुए नजर आए। निशान यात्रा के दौरान नगर में जगह जगह भक्तो के द्वारा फूलों की वर्षा की गई। आगे बढ़ रही निशान यात्रा को देखकर हर कोई रोमांचित हो उठा। इस दौरान श्री खाटू श्याम मित्र मंडल के सेवादार दीपक शर्मा ने कहा कि धार्मिक महोत्सवों से मन की शुद्धि के साथ-साथ आंतरिक प्रशंसा भी प्राप्त होती है, सभी श्रद्धालुओं को समय-समय पर ऐसे आयोजन कराने चाहिए। यात्रा संकीर्तन स्थल पर पहुंचकर श्याम प्रेमियों ने बाबा की आरती कर निशान यात्रा का समापन किया।निशान यात्रा में शामिल लोगों ने यात्रा के बाद प्रसाद ग्रहण किया। निशान यात्रा में सेवादार दीपक शर्मा,अर्पित कौशिक,मीनू शर्मा,सोनिया अग्रवाल,सौरभ शर्मा,सुधाशु शर्मा,विशाल कौशिक,नमन रस्तोगी,ज्योति,सुमन,सर्वेश शर्मा,कौशल सिंह,मिष्ठी विश्नोई,राजवर्धन विश्नोई,महेश, राजेश प्रीती,संतोष, शर्मा,सचिन,कोमल यादव,पूनम,हर्ष, राखी,अलका शर्मा,संजीव शर्मा सहित काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे ।

शहर में धूमधाम से निकली श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा, Reviewed by Hindustan News 18 on December 31, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.