Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

उदय शर्मा ने सेठों के परिवार और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया अमरोहा

उदय शर्मा ने सेठों के परिवार और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कियाअमरोहा

गांव की मिट्टी से राष्ट्रीय मंच तक

राष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। जनपद अमरोहा के गांव मुबारिकपुर खुर्द निवासी उदय शर्मा ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (9 से 12 जनवरी) में भाग लेकर सेठों के परिवार, अपने गांव और पूरे अमरोहा जिले का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि यह उनका पहला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिनिधित्व था, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास, अनुशासन और योगिक दृष्टिकोण से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चयन ऑनलाइन क्विज़, निबंध लेखन और राज्य स्तरीय PPT प्रस्तुति के माध्यम से हुआ। राज्य स्तरीय चरण में उदय शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि उनके “फिट भारत–हिट भारत” विषय पर आधारित प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय मंच के लिए चयनित किया गया।

अपने प्रस्तुतिकरण में उदय शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही विकसित भारत की असली नींव हैं। उन्होंने नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए डिजिटल लिकर कार्ड जैसी अभिनव पहल का सुझाव भी दिया, जिसे विशेषज्ञों ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान

10 जनवरी को उन्हें लिएंडर पेस और पुलेला गोपीचंद जैसे खेल जगत के दिग्गजों से संवाद करने का अवसर मिला। इसी दिन रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह जी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह से भी उनकी बातचीत हुई।12 जनवरी को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की उपस्थिति में विशेष सत्र आयोजित किया गया।बता दें कि उदय शर्मा  गजराज शर्मा के पुत्र हैं और एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।  वे वर्तमान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग (उत्तराखंड) में बीएससी योगिक साइंस द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। 

योग के छात्र उदय शर्मा का कहना है कि योग ने उन्हें सिर्फ शारीरिक मजबूती नहीं दी, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की शक्ति भी प्रदान की। आज वही योग उन्हें गांव की सीमाओं से निकालकर राष्ट्रीय मंच तक ले आया है। उन्होंने बताया कि  इतनी बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि के बावजूद अभी तक जिला स्तर से कोई औपचारिक संपर्क या सम्मान नहीं मिला है, जबकि क्षेत्रवासी इसे अमरोहा के लिए गौरव का विषय मान रहे हैं।उदय शर्मा की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जिन्हें कभी कमज़ोर समझा गया था। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सेठों के परिवार, गांव और पूरे जनपद में गर्व और खुशी का माहौल है।

उदय शर्मा ने सेठों के परिवार और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया अमरोहा Reviewed by Hindustan News 18 on January 14, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.