पत्ता गोभी मिला फास्ट फूड बना जानलेवा
पत्ता गोभी मिला फास्ट फूड बना जानलेवा
अहाना की मौत के बाद अब चुचैला कलां कस्बे की इंटर की छात्रा इलमा नदीम (18) की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि फास्ट फूड में इस्तेमाल पत्ता गोभी के जरिये दिमाग में कीड़ा चला गया, जिसने अंदर गांठें बना दीं। दिल्ली के RML अस्पताल में ऑपरेशन के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
चुचैला कलां निवासी किसान नदीम अहमद की इलमा सबसे बड़ी बेटी थी। ग्लोबल पब्लिक स्कूल में इंटर में पढ़ाई के साथ वह नीट की तैयारी भी कर रही थी। करीब एक महीने पहले उसे टाइफाइड हुआ जिसके बाद तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। नोएडा के एक निजी हॉस्पिटल में जांच के दौरान सीटी स्कैन और MRI रिपोर्ट में डॉक्टरों ने दिमाग में 7-8 गांठे बताईं। इस बीच वह 5-7 दिनों के लिए ठीक भी हो गई लेकिन अचानक फिर तबियत बिगड़ गई। दोबारा जांच कराई तो गांठे आगे बढ़कर 20-25 तक पहुंच गई।
डॉक्टरों का कहना था कि गांठों के पीछे एक तरह का कीड़ा (संभावित परजीवी) जिम्मेदार है जो फास्ट फूड में इस्तेमाल गंदी पत्ता गोभी से शरीर में पहुंचा। दावा है कि पत्ता गोभी की पत्तियों में मौजूद कीड़े और अंडे दिमाग तक पहुँचकर वहां गांठें बना देते हैं।
इलाज के दौरान दवाओं से कीड़ा तो खत्म कर दिया गया लेकिन गांठें नियंत्रित नहीं हो सकीं। 22 दिसंबर को परिजन उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) हॉस्पिटल ले गए, जहां दिमाग का ऑपरेशन भी हुआ। लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान इलमा की जान नहीं बच सकी। देर रात गमगीन माहौल में उसका दफन किया गया। मौत के बाद घर में मातम पसरा है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 30, 2025
Rating:

No comments: