थाना समाधान दिवस में एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
थाना समाधान दिवस में एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
सोमवार को थाना परिसर में एसडीएम विभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। समाधान दिवस में एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
जिसमें चक रोड, भूमि पैमाइश,खेत की मेड समेत अन्य विवादित शिकायतों को गंभीरता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
02 शिकायतें दर्ज की गईं, मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।
एसडीएम ने राजस्व कर्मियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी हाल में पुराने विवाद लंबित नहीं रहने चाहिए। शिकायत मिलने पर तत्काल ही शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर शिकायत का निस्तारण करना चाहिए। दोनों पक्षों को संतुष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा भूमि पैमाइश और चक रोड की शिकायतों को गंभीरता से लेना चाहिए।
उपजिलाधिकारी दोनों प्राप्त मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त जांच कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस में थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार, एसएसआई सतीश कुमार के अलावा तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 29, 2025
Rating:

No comments: