Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अस्पताल में अवैध ऑपरेशन थिएटर पर चिकित्सा अधीक्षक ने कसा शिकंजा ,आधा दर्जन अवैध ऑपरेशन थिएटर पर लगाई सील

 अस्पताल में अवैध ऑपरेशन थिएटर पर चिकित्सा अधीक्षक ने कसा शिकंजा ,आधा दर्जन अवैध ऑपरेशन थिएटर पर लगाई सील 



 बीती 26 दिसंबर को गांव नवापुर भूड स्थित माधव नर्सिंग होम में प्रसूता प्रियंका की मौत के बाद जब क्षेत्र में चल रहे अवैध नर्सिंग होम के संचालन पर सवाल खड़े हुए तब जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तत्काल अवैध अस्पतालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को धनौरा चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में पुलिस टीम के साथ आधा दर्जन अस्पतालों में अवैध रूप से संचालित हो रहे ऑपरेशन थिएटर पर सील लगा दी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध ऑपरेशन थिएटर अवैध अस्पताल का संचालन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे मुस्कान नर्सिंग होम, बिजनौर नर्सिंग होम, ग्रीन नर्सिंग होम, श्री श्याम नर्सिंग होम व  धनवंतरी नर्सिंग होम सहित करीब आधा दर्जन अस्पतालों में संचालित हो रहे ऑपरेशन थिएटर को सील करने की कार्यवाही की गई है। 

साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नगर व क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अवैध अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर किसी भी सूरत में संचालित नहीं होने दिए जाएंगे उनका कहना है कि अन्य संचालित अस्पतालों को भी नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पताल में अवैध ऑपरेशन थिएटर पर चिकित्सा अधीक्षक ने कसा शिकंजा ,आधा दर्जन अवैध ऑपरेशन थिएटर पर लगाई सील Reviewed by Hindustan News 18 on December 30, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.