चेयरमैन ने कार्यकर्ताओं व सभासदों संग मनाई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती
चेयरमैन ने कार्यकर्ताओं व सभासदों संग मनाई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती
गुरुवार को नगर पालिका सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग ने सभासदों संग उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें केवल अटल जी को ही नहीं, बल्कि उनके विचारों और मूल्यों को भी याद रखना चाहिए।कहा कि अटल जी ने गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा था उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र निर्माण के लिए संवाद, विश्वास और सहभागिता आवश्यक तत्व हैं। उनके कार्यकाल में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना ने देश को भौगोलिक रूप से जोड़ा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, किसान फसल बीमा योजना ने किसानों को संबल प्रदान किया और दूरसंचार क्रांति ने भारत को डिजिटल भविष्य की ओर अग्रसर किया
जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग ने बताया कि 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य किया और फिर जनसंघ और भाजपा के माध्यम से राष्ट्र सेवा करते हुए भारतीय लोकतंत्र में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित हुए। उन्होंने राजनीति की विचारधारा को समावेशी राष्ट्रीयता का स्वरूप दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग ,मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सभासद दुलीचंद बिहार ,राजू बादशाह,सतीश कुमार ,राजेंद्र कुमार ,प्रत्यक्ष शर्मा आदि मौजूद रहे
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 25, 2025
Rating:

No comments: