श्री रामलीला प्रबन्ध समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
श्री रामलीला प्रबन्ध समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
गुरुवार को नगर के मौहल्ला गढ़ी स्थित गढ़ी मंदिर धर्मशाला में श्री रामलीला प्रबंध समिति मंदिर महादेव के तत्वाधान में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल, शरद गर्ग एडवोकेट कपिल अग्रवाल व मास्टर इंद्रपाल सिंह द्वारा श्री रामलीला प्रबन्ध समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जागेश अग्रवाल सहित 24 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष जागेश अग्रवाल सहित 24 सदस्यों शपथ लेते हुए कहा कि वह समिति के उद्देश्यों परंपराओं और गरिमा का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे तथा श्री राम के जीवन आदर्श सत्य धर्म न्याय और सेवा भावना को अपने आचरण में उतारते हुए समिति को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करेंगे।साथ ही चुनाव अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।इस अवसर पर चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अध्यक्ष जागेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, अनुज गौरव, पुनीत गुप्ता, प्रभास अग्रवाल, राजू बादशाह, नरेंद्र जाटव,दिनेश पवार,शंकर लाल सैनी, सुनील कुमार त्यागी, विवेक अग्रवाल, सुबोध देवरा,सरदार मिंटू सिंह,अरविंद अग्रवाल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 25, 2025
Rating:

No comments: