Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

ब्राह्मण समाज ने मनाई मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

 ब्राह्मण समाज ने मनाई मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को किया सम्मानित 



गुरुवार को नगर के मौहल्ला महादेव स्थित श्री परशुराम धाम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय  की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी  को भी श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का स्मरण किया गया।

इस दौरान ब्राह्मणों द्वारा जगत कल्याण हेतु गणेश पूजन एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महामना मालवीय जी के उत्कृष्ट व्यक्तित्व एवं महान कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा शिक्षा, राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया तथा युवाओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की गई। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत देश में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों को शीघ्र निष्कासित किया जाना चाहिए तथा बांग्लादेश को इस विषय में कठोर संदेश देना अत्यंत आवश्यक है।

वही अच्छे कार्य करने व चोरी की घटनाओं का खुलासा करने पर थाना प्रभारी बालेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी सुधीर कुमार को सम्मानित भी किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभाशाली विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर पंडित हरिओम त्रिवेदी,शिव कुमार त्रिवेदी, राजीव दीक्षित,नरेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, सुदीप शर्मा, श्रीपति शर्मा, मुकेश शर्मा ठेकेदार, प्रेम कृष्ण शर्मा,सतेंद्र शर्मा, डॉ. देव सुमन कौशिक, अजय कौशिक, शिव कुमार, मुकेश चंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, प्रलभ वशिष्ठ, सोनू शर्मा, ओ.पी. शर्मा, अरुण दीक्षित, राहुल, अमरीश शर्मा आदि मौजूद रहे

ब्राह्मण समाज ने मनाई मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती Reviewed by Hindustan News 18 on December 25, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.