प्रेस क्लब की बैठक मे दिखी एकजुटता की ताकत
प्रेस क्लब की बैठक मे दिखी एकजुटता की ताकत
मंडी धनौरा में प्रेस क्लब भवन निर्माण का मुद्दा गूंजा
प्रेस क्लब धनौरा रजिस्टर्ड की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर गंभीर मंथन किया। बैठक में क्लब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और भावी रणनीति पर सहमति बनी।
बैठक के दौरान पत्रकारों ने आपसी एकजुटता, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया। इसी क्रम में नगर में प्रेस क्लब के स्थायी भवन निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पत्रकारों ने कहा कि वर्षों से लंबित इस मांग को अब हर हाल में पूरा कराया जाएगा। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि भूमि आवंटन और भवन निर्माण को लेकर शीघ्र ही स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की जाएगी।
संगठन के विस्तार की दिशा में बैठक में आकाश सागर और सद्दाम हुसैन को प्रेस क्लब की सदस्यता दिलाई गई, जिसका उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया। सभी ने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा।
बैठक में प्रेस क्लब के संरक्षक महिपाल सिंह ने संगठन की गरिमा और जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष धर्मेन्द्र सैनी ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की आवाज है और इसे सशक्त बनाना हम सभी का दायित्व है। महासचिव सचिन विश्नोई ने संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।
प्रेस क्लब के महासचिव सचिन बिश्नोई ने कहा कि पत्रकारों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के भवन निर्माण की मांग सिर्फ एक इमारत की नहीं, बल्कि पत्रकारों की पहचान, सम्मान और सुविधाओं से जुड़ा विषय है। इसके लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी बात रखेगा। साथ ही उन्होंने सभी पत्रकारों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन हित में साथ चलने का आह्वान किया।
बैठक में कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सतवीर भाटी, सदस्य गौरव शर्मा, सद्दाम हुसैन, सचिव फैजान कुरैशी, विधिक सलाहकार आरिफ फैजी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 16, 2025
Rating:


No comments: