Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

उदय शर्मा का राष्ट्रीय स्तर हुआ चयन

 उदय शर्मा का राष्ट्रीय स्तर

 हुआ चयन 



विकास क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर खुर्द निवासी उदय शर्मा ने बीती 14 व 15 दिसंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय के परिवार मे आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया था।कार्यक्रम में प्रदेश भर से चयनित प्रतिभागियों द्वारा भी भाग लिया गया था।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उदय शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उदय शर्मा  का आगामी “फिट भारत–हिट भारत” विषय पर आधारित उनके प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है, जहाँ वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बता दे कि उदय शर्मा गजराज शर्मा के पुत्र हैं और एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह वर्तमान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग (पौड़ी गढ़वाल), उत्तराखंड में बीएससी योगिक साइंस द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।उदय शर्मा का प्रोजेक्ट फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य योग, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है।ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर राज्य और अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर माता-पिता, गांव, क्षेत्रवासियों एवं रिश्तेदारों ने खुशी जताते हुए उदय शर्मा को बधाई दी है।

उदय शर्मा का राष्ट्रीय स्तर हुआ चयन Reviewed by Hindustan News 18 on December 16, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.