श्री रामलीला प्रबन्ध समिति धनौरा के अध्यक्ष व सदस्यों पदों के चुनाव के लिए 32 नामांकन हुए दाखिल
श्री रामलीला प्रबन्ध समिति धनौरा के अध्यक्ष व सदस्यों पदों के चुनाव के लिए 32 नामांकन हुए दाखिल
18दिसंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच में नाम वापसी 21 दिसंबर को होगा चुनाव
पुलिस की मौजूदगी व वीडियोग्राफी के बीच होगा रामलीला का चुनाव
बुधवार को गढ़ी मंदिर स्थित धर्मशाला में श्री रामलीला प्रबंध समिति के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रक्रिया में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने आवेदन जमा कराए।
अध्यक्ष पद के लिए जागेश अग्रवाल,अशोक घरोटिया और महेश गुप्ता ने नामांकन दाखिल किए हैं। समिति के 24 सदस्य पदों के लिए कुल 29 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में अजय गोयल, राजू बादशाह, विजय कुमार जयप्रकाश, अशोक घरोटिया, विकास घरोटिया, पुनीत गुप्ता, अमोद सिंह, दीपक अग्रवाल, आशीष, श्याम वर्मा, प्रभाष चंद्र, रूपक, नवनीत वर्मा, सुधीर कुमार, पुनीत मांगलिक, अनिल सागर, सोमदत्त सैनी, सुनील त्यागी, सुनील नेता, अनुज गौरव, दिनेश पंवार, विवेक स्टांप वाले, नरेंद्र, वीरेंद्र बिंदु, शंकर, पिंटू, अवनीश, ओमकार गर्ग और धर्मेंद्र उर्फ सीनू शामिल हैं।
चुनाव प्रक्रिया की निगरानी चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल और शरद गर्ग द्वारा की गई।। इस दौरान उनके सहयोगी वीरेंद्र, मास्टर इंद्रपाल, कपिल एडवोकेट सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।
इस दौरान चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल व शरद गर्ग ने बताया कि 18 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान 21 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक होगा। वही 3 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जो अगले तीन वर्षों तक श्री रामलीला के आयोजन और अन्य धार्मिक गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेगी। साथ ही चुनाव अधिकारियों ने रामलीला प्रबन्ध समिति का चुनाव पुलिस के मौजूदगी व वीडियोग्राफी के बीच निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने की बात कही।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 17, 2025
Rating:

No comments: