Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मंडी समिति धनौरा के बाहर हो रहे व्यापार को लेकर आढ़ती एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

 मंडी समिति धनौरा के बाहर हो रहे व्यापार को लेकर आढ़ती एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन



धनौरा के मंडी समिति के आढ़तियों ने बीते शहुंकावर को मंडी के बाहर हो रहे व्यापार के खिलाफ मंडी समिति सचिव पर अवैध व्यापार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

न्यू सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने ज्ञापन में बताया कि राज्य कृषि उत्पादन परिषद उत्तर प्रदेश के नियमानुसार मंडी के 5 किलोमीटर परिधि के बाहर मंडी सचिव से हमसाज होकर कुछ फडिया लोग थोक व्यापार पर रहे हैं। यह व्यापार शहर के गजरौला चांदपुर बाई पास रोड पर किया जा रहा है इस अवैध कारोबार से किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।आढ़तियों ने आरोप लगाया कि फल सब्जी की कालाबाजारी से लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है।

व्यापारियों ने जिलाधिकारी से  मांग की है कि मंडी परिसर के बाहर चल रहे अवैध थोक व्यापार को रोका जाए। इन अवैध व्यापारियों पर कारवाई की जांए। वहीं वैध व्यापारी को परिसर के अंदर स्थान दिया जाए। 

जिलाधिकारी ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं इस बारे में मंडी समिति सचिव धनौरा शिवशंकर सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ,अक्षय अग्रवाल,सचिव मिंटू निगम ,कमल अग्रवाल पूर्व चेयरमैन ,रहीश कुरैशी ,प्रदीप अग्रवाल, नवदीप अग्रवाल ,फैसल कुरैशी,

संजय सैनी सहित आदि आढ़ती मौजूद रहे।







मंडी समिति धनौरा के बाहर हो रहे व्यापार को लेकर आढ़ती एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन Reviewed by Hindustan News 18 on December 27, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.