बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप और बजरंग दल ने फूंका पुतला।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप और बजरंग दल ने फूंका पुतला।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे निरंतर अत्याचार और हिंसा के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने रहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहरा सहकारी बैंक के सामने एकत्रित होकर बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों, मंदिरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत सरकार से इस मामले में कड़े हस्तक्षेप की मांग की ताकि वहां रह रहे हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुतला दहन के दौरान जय श्रीराम और विरोध प्रदर्शन के नारे भी लगाए गए। विरोध प्रदर्शन करने वालो में बजरंग दल के जिला सह संयोजक अभिषेक, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विपिन कुमार , जिला सह मंत्री शिवम ने नेतृत्व किया। इस अवसर पर प्रखंड संयोजक अरुण, अमित कुमार, अभिषेक, दिनेश कुमार, करन कुमार, विवेक कुमार, अनुज कुमार, सचिन कुमार, भूपेंद्र सिंह, संजय, विशाल, विक्की और शिवा कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 27, 2025
Rating:


No comments: