गोविंद सिंह जी का पावन प्रकाश दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया
गोविंद सिंह जी का पावन प्रकाश दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया
शनिवार को नगर के मौहल्ला महादेव स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दसवें पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी का पावन प्रकाश दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सुबह विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया। समागम के दौरान शब्द-कीर्तन से पूरा वातावरण गुरु-भक्ति से ओतप्रोत हो गया। इस दौरान ज्ञानी वीर सिंह ने बताया कि
श्री गुरु गोविंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें गुरु थे। उनका जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना साहिब में हुआ था। गुरु जी एक महान योद्धा, कवि और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 1699 में खालसा पंथ की स्थापना कर सिखों को संगठित किया और अन्याय, अत्याचार व भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया।उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन साहस, त्याग, समानता और मानवता की सेवा की प्रेरणा देता है।
धार्मिक समागम में ज्ञानी वीर सिंह ने कीर्तन कर संगत को गुरु-इतिहास से जोड़ा।समागम के उपरांत संगत के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर ज्ञानी वीर सिंह,सरदार सेवा सिंह ढिल्लो, मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह उर्फ बब्बल, अमन सिंह, अनमोल सिंह, सतेन्द्र सिंह एडवोकेट, कोकी ढिल्लों, पप्पू ढिल्लों, गगन चोपड़ा, अमन कपूर, त्रिवेंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह,बलजीत सिंह, सनप्रीत सिंह, परमजीत कौर, सोनी कौर, नीलू कौर, हरविंदर कौर, सिमरन कौर, मनलील कौर, बख्शीस कौर, लोकेश कौर, करिश्मा शेखर सिद्धू, शैली सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 27, 2025
Rating:

No comments: