Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का स्थापना दिवस नगर के शेरपुर चुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पिछले 101 वर्षों में पार्टी द्वारा किए गए संघर्षों और जनहित में निभाई गई भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

पार्टी मंत्री अजय सिंह ने कहा कि भाकपा ने समय-समय पर विभिन्न सरकारों में भागीदारी कर जनहित और विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पार्टी ने मजदूर, किसान और आम जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है।

जिला सचिव नरेश कामरेड ने पार्टी के लंबे संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाकपा ने विभिन्न प्रदेशों में जनहित की सरकारें चलाईं। उन्होंने देश और प्रदेशों के विकास के लिए जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया। कामरेड ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

सभा का संचालन एवं कार्रवाई घसीटा प्रजापति ने की। इस मौके पर नत्थू सिंह, साजिद अली, भगवत शर्मा, आत्माराम सैनी, धर्मपाल सिंह, चंद्रपाल सैनी, भरत सैनी, मुन्नू सैनी, साबिर अली, मकशूद राणा, संजय सिंह, राजपाल सिंह, कमर मंसूरी, बिजेंद्र सिंह, विनय पास्टर, शानू, लीक मसूदी, महमूद, मुख्तयार अहमद, सुभाष सिंह, पूजा और अल्का सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस Reviewed by Hindustan News 18 on December 28, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.