Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नगर में साधु संतों ने निकाली प्रभातफेरी

       नगर में साधु संतों ने निकाली प्रभातफेरी

आनंद धाम आश्रम के संस्थापक स्वामी हीरानंद जी की पुण्य तिथि मनाई गई। साधू संतों ने प्रभातफेरी शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली। भंडारे का भी आयोजन किया।

सोमवार को नगर के मुहल्ला हीरानगर स्थित आनंद धाम आश्रम में प्रत्येक वर्ष स्वामी हीरानंद जी की पुण्य तिथि पर इस वर्ष भी सुबह दस बजे दूर दराज क्षेत्र से आए संत समाज के लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसका शुभारम्भ आश्रम से हुआ जो कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, गढ़ी मंदिर धर्मशाला, कटरा, पुराना स्टेट बैंक चौराहा, सोसाइटी, नुक्कड़ शिव मंदिर, गुरुद्वारा रोड, बाइपास मार्ग को होती हुई आश्रम पर जाकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में संत समाज के लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व धर्म लाभ उठाया। 


इस अवसर पर गितेश अग्रवाल,मनू अग्रवाल, पिंटू रूहेला, अर्जुन सैनी, आनंद शर्मा, कपिल कुमार, टीकाराम सैनी, विनीत अग्रवाल व अनूप अग्रवाल सहित काफी संख्या में संत मौजूद रहे।

नगर में साधु संतों ने निकाली प्रभातफेरी Reviewed by Hindustan News 18 on December 21, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.