मंडी धनौरा श्रीरामलीला कमेटी चुनाव संपन्न, जागेश अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए
मंडी धनौरा श्रीरामलीला कमेटी चुनाव संपन्न, जागेश अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए
श्री रामलीला प्रबंध समिति अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जागेश अग्रवाल और अशोक घरोटिया के बीच सीधा मुकाबला रहा। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों की धड़कनें तेज रहीं, लेकिन परिणाम आते ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। जागेश अग्रवाल को कुल 199 मत प्राप्त हुए, जबकि अशोक घरोटिया के खाते में 122 मत आए। इस तरह जागेश अग्रवाल ने 77 मतों के स्पष्ट और निर्णायक अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया। मतों का यह अंतर मतदाताओं के भरोसे और समर्थन को दर्शाता है, जिससे उनकी जीत को मजबूत जनसमर्थन माना जा रहा है।
श्री रामलीला प्रबंध समिति (मंदिर महादेव) का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नगर से 24 सदस्य पदों के लिए कराए गए चुनाव में नगर के प्रतिष्ठित और सक्रिय लोगों ने सहभागिता निभाई, जिससे चुनावी प्रक्रिया लोकतांत्रिक उत्सव में बदल गई।
चुनाव परिणाम के अनुसार समिति के सदस्य पद पर आमोद कुमार, आशीष कुमार (बाटा वाले), अजय कुमार गोयल (गुलाब), अनिल सागर, अनुज गौरव (नीटू), अवनीश कुमार (बब्बी), दीपक कुमार (ज्वेलर्स), धर्मेन्द्र सिंह (मोनू), दिनेश पवार, मिंटू सिंह (सरदार जी), नरेन्द्र कुमार, नवीन वर्मा, पुनीत गुप्ता, पुनीत मांगलिक, प्रभात अग्रवाल, राजीव उर्फ राजु बादशाह, रूपक अग्रवाल, शंकर सिंह सैनी, श्याम वर्मा (ज्वेलर्स), सोमदत्त सैनी, सुधीर दिल्ली वाले, सुनील कुमार त्यागी, शंकर सैनी और विवेक अग्रवाल निर्वाचित घोषित किए गए।
वहीं सबसे अधिक रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए देखने को मिला, जहां जागेश अग्रवाल और अशोक घरोटिया के बीच सीधी टक्कर रही। मतगणना के बाद तस्वीर साफ हुई जागेश अग्रवाल को 199 मत मिले, जबकि अशोक भाटिया को 122 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जागेश अग्रवाल ने 77 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 21, 2025
Rating:

No comments: