नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड की सामाजिक पहल...
नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड की सामाजिक पहल...
किसान दिवस पर नोरेक्स कंपनी में किसान सम्मान समारोह का आयोजन
*सीईओ वैभव अग्रवाल ने किसानों को शाल भेंट कर किया सम्मानित*
मंगलवार को राष्ट्रीय किसान दिवस पर नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोजेक्ट संकल्प के माध्यम से सामाजिक पहल करते हुए किसान केंद्रित कार्यक्रम में किसानों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ वैभव कुमार अग्रवाल व वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस शशांक अग्रवाल द्वारा पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के अमूल्य योगदान का सम्मान करना और टिकाऊ एवं जिम्मेदार कृषि पद्धतियों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराना था। कार्यक्रम में सीईओ वैभव कुमार अग्रवाल द्वारा किसानों को शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय किसान दिवस हर वर्ष 23 दिसंबर को दूरदर्शी नेता और भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है जिन्होंने किसानों के कल्याण, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका यह विश्वास कि “भारत अपने गांवों में रहता है” आज भी देश भर में कृषि और ग्रामीण विकास की पहलों को प्रेरित करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पहल इस विश्वास को दर्शाती हैं कि किसान कल्याण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी एक-दूसरे के साथ चलते हैं।
कार्यक्रम में कृषि सुरक्षा के लिए पीपीई किट प्रदर्शन, आधुनिक एवं पुनर्योजी कृषि पद्धतियों पर चर्चा, तथा किसानों के साथ संवाद भी किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक किसानों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मैनेजर सस्टेनेबिलिटी ललित कुमार, अनुराग नाथ,एग्रोनॉमिस्ट
अजय गुप्ता, अरुण यादव, दीपक शर्मा सहित टीम के सदस्य, कंपनी के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 23, 2025
Rating:


No comments: