Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

जनपद रोड पर सड़क किनारे बना कूड़ाघर, राहगीर बदबू से बेहाल

 जनपद रोड पर सड़क किनारे बना कूड़ाघर, राहगीर बदबू से बेहाल 


नगर को जनपद मुख्यालय से जोड़ने वाले अमरोहा मार्ग पर बीएसडी एकेडमी के पास सड़क किनारे कूड़े का अंबार लग गया है। आसपास स्थित मैरिज हॉल संचालकों और स्थानीय लोगों द्वारा यहां नियमित रूप से कूड़ा फेंकने से यह स्थान खुले कूड़ाघर में तब्दील हो गया है।

सड़क किनारे फैली गंदगी से तेज दुर्गंध उठ रही है, जिससे राहगीरों और आस पास के लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। हालात यह हैं कि लोग नाक पर रूमाल रखकर गुजरने को मजबूर हैं। वहीं, कूड़े के ढेर पर मच्छर और मक्खियों की भरमार से डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी के चलते स्वच्छता व्यवस्था की पोल खुल रही है और जिम्मेदारो की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं।

शहरवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कूड़े के ढेर को हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की अपील की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो यह स्थान आने वाले दिनों में संक्रमण का बड़ा केंद्र बन सकता है।

जनपद रोड पर सड़क किनारे बना कूड़ाघर, राहगीर बदबू से बेहाल Reviewed by Hindustan News 18 on December 29, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.