Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद ने डॉ यतींद्र कटारिया की साहित्य निधि का किया विमोचन

 पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद ने डॉ यतींद्र कटारिया की साहित्य निधि का किया विमोचन 


उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह  रावत व महारानी  टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह विधायक बृजभूषण सिंह देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक डीबीएस नेगी ने डा यतींद्र कटारिया विद्यालंकार की हिंदी की वैश्विक यात्रा पर लिखित साहित्य निधि एवं तत्वमसि का विमोचन किया तथा राजभाषा हिंदी के उन्नयन व सांस्कृतिक जागरण के लिए डॉ यतींद्र कटारिया के योगदान की सराहना की ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून एयरपोर्ट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित डॉ यतींद्र कटारिया ने देहरादून एयरपोर्ट पर विश्व भर से आने वाले यात्रियों के लिए हिंदी में संवाद हेतु हिंदी पटल स्थापित करने के साथ ही विभिन्न राजभाषा कार्यक्रमों के माध्यम से हिन्दी के प्रचार प्रसार पर ज़ोर दिया तथा एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक वीथिका बनाने का सुझाव दिया ।इस दौरान देहरादून एयरपोर्ट के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डॉ यतींद्र कटारिया द्वारा हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं हौसला अफजाई करते हुए उनके योगदान को सराहा है

इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत महारानी टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मीशाह व विधायक ब्रजभूषण सिंह तथा एयरपोर्ट डीबीएस नेगी ने  यतीन्द्र कटारिया द्वारा लिखित हिंदी के वैश्विक पटल पर बढ़ते प्रभाव को समर्पित साहित्य निधि व तत्कावमसि का विमोचन किया ।

डॉ यतींद्र कटारिया की उपलब्धि पर ऋषिकेश स्थित विश्व हिंदी मंच के कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय समन्वयक डॉ विकास सूर्यवंशी द्वारा डॉ कटारिया का भव्य स्वागत किया गया ।

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद ने डॉ यतींद्र कटारिया की साहित्य निधि का किया विमोचन Reviewed by Hindustan News 18 on December 29, 2025 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.