बार एसोसिएशन धनौरा चुनाव में संदीप गुप्ता बने अध्यक्ष, हितेश चौधरी महासचिव
बार एसोसिएशन धनौरा चुनाव में संदीप गुप्ता बने अध्यक्ष, हितेश चौधरी महासचिव
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एडवोकेट संदीप कुमार गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बुधवार को हुए शांतिपूर्ण मतदान में कुल 157 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में संदीप गुप्ता को 91 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट मूलचंद त्यागी को 65 मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध घोषित किया गया।
अन्य पदों में महासचिव पद पर एडवोकेट हितेश चौधरी और कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट हरिओम सागर ने जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में विजयी प्रत्याशियों को बधाइयां दी गईं।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट रविंद्र प्रताप यादव ने बताया कि मतदान सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक हुआ और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रही। सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे बार के हितों की रक्षा और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। चुनाव के बाद अधिवक्ताओं में नई कार्यकारिणी से बेहतर कार्यशैली की उम्मीद जताई जा रही है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 31, 2025
Rating:

No comments: